महाराष्ट्र में और 1 महीने के लिए बढ़ाया गया लॉकडाउन, देखें राज्यवार आंकड़े

महाराष्ट्र में और 1 महीने के लिए बढ़ाया गया लॉकडाउन, देखें राज्यवार आंकड़े

सेहतराग टीम

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार कोरोना वायरस (Corona Virus Cov-19) लगभग सभी देशों को अपनी चपेट में ले चुका है। दुनियाभर में 100,455,529 लोग कोरोना वायरस की चपेट में हैं। इनमें 2,166,440 लोगों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus) के कुल एक्टिव पीड़ितों की संख्या 171686 पहुंच चुकी है। एक्‍ट‍िव पीड़ितों में विदेशी मरीज भी शामिल हैं। अभी तक 10394352 मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। आंकड़ों के मुताबिक इस संक्रमण से पूरे देश में 154010 लोगों की मौत हुई है। एक माइग्रेटेड मरीज को मिलाकर देश में कोरोना (Corona) के कुल 1,07,20,048 कन्‍‍‍‍‍फर्म मामले पाए गए हैं।

पढ़ें- Coronavirus Latest Update: जानिए भारत में कुल कितने मरीज हैं और कितनी मौतें हुईं

पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस (Corona virus) के 18,855 नए मामले सामने आए हैं। साथ ही इस दौरान कोरोना से 163 लोगों की मौत भी हुई है। पिछले 24 घंटे में देश में संक्रमित मरीजों से अस्पताल से ठीक हुए मरीजों की संख्या ज्यादा है। पिछले 24 घंटों में 20,746 लोग ठीक भी हुए हैं। रिकवरी रेट 96.96   फीसदी हो गया है। एक्टिव मरीज दर 1.60 फीसदी है। मृत्यु दर 1.44 फीसदी है। पॉजिटिविटी रेट 2 फीसदी से कम है। 28 जनवरी को 7,42,306 कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए। अभी तक कुल 19,50,81,079 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।

महाराष्ट्र राज्य में कोरोना के 3,537 नए मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं राज्‍य में 70 लोगों की मौत हुई। इसके अलावा राज्‍य में 27 जनवरी तक 57 ऐसे लोगों का कोरोना टेस्‍ट पॉजिटिव आया है, जो यूनाइटेड किंगडम (UK) से लौटे हैं। हालांकि, अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि इनमें से कोई व्‍यक्ति कोरोना के नए स्‍ट्रैन से संक्रमित है या नहीं।

हालातों को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार (Maharashtra Government) ने राज्‍य में 28 फरवरी तक के लिए लॉकडाउन (Lockdown) बढ़ा दिया है। सरकार ने शुक्रवार को घोषणा की है कि अब राज्य में आने वाले महीने में भी कोरोना लॉकडाउन लागू रहेगा। महाराष्ट्र के मुख्य सचिव संजय कुमार ने लॉकडाउन को 1 महीने के लिए आगे बढ़ाने की अधिसूचना जारी की है। इससे पहले राज्‍य में लगाए गए लॉकडाउन को 31 जनवरी तक के लिए बढ़ा दिया गया था।

राज्य

एक्टिव केसेज

ठीक हो चुके

मौतें

आंध्र प्रदेश

1358

878956

7152

अंडमान एंड निकोबार आइलैंड

8

4924

62

अरुणाचल प्रदेश

15

16756

56

असम

2038

213852

1081

बिहार

1043

256679

1492

चंडीगढ़

158

20363

334

छत्तीसगढ़

4450

296187

3682

दादर नगर हवेली और दमन & दिउ

7

3388

2

दिल्ली

1575

622114

10835

गोवा

768

51652

765

गुजरात 

3718

252464

4384

हरियाणा

1240

263347

3014

हिमाचल प्रदेश 

339

56043

974

जम्मू एंड कश्मीर 

963

121402

1932

झारखंड

670

116818

1069

कर्नाटक

6221

919503

12209

केरल

72634

835046

3682

लद्दाख

63

9513

129

लक्षद्वीप

69

0

0

मध्य प्रदेश 

2955

247739

3802

महाराष्ट्र 

44282

1923187

50944

मणिपुर

153

28499

370

मेघालय

90

13513

146

मिजोरम

41

4313

9

नागालैंड

52

11944

88

ओडिशा

1207

331667

1906

पुडुचेरी

291

38035

647

पंजाब

2079

164937

5590

राजस्थान

2559

311867

2763

सिक्किम

104

5847

133

तमिलनाडु

4629

819850

12339

तेलांगना

2537

289987

1596

त्रिपुरा

21

32936

391

उत्तराखंड

1338

92928

1642

उत्तर प्रदेश 

6230

584752

8642

वेस्ट बंगाल

5781

553244

10148

भारत में कुल मामले

171686

10394352

154010


 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।